नेक्सस वेंचर पार्टनर्स में लंबे समय से पार्टनर अनुप गुप्ता ने बताया कि वे जून, 2027 में कंपनी से अलग हो जाएंगे। उन्होंने करीब 17 साल तक इस फर्म में काम किया है।
अपने लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने अपनी भूमिका छोड़ने और आगे क्या करना है, इसे लेकर जानकारी दी है। नेक्सस में रहते हुए गुप्ता ने टर्टलमिंट, किवी, पेसेंस और ऑनसुरिटी जैसे स्टार्टअप्स को बढ़ने में बड़ी भूमिका निभाई।
बूज एंड कंपनी से की थी करियर की शुरुआत
नेक्सस से पहले गुप्ता WNS में समूह मुख्य परिचालन अधिकारी थे। उन्होंने कंपनी को विश्व स्तर पर फैलाने में मदद की थी। अपने करियर की शुरुआत बूज एंड कंपनी से की और वेंचर कैपिटल फर्म ई-वेंचर्स इंडिया में भी काम किया।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता से डिग्री लेने के बाद उन्होंने इंडिया शेल्टर फाइनेंस और व्हाइटहैट जूनियर जैसे उभरते भारतीय स्टार्टअप्स को भी सपोर्ट किया है।