शेयर बाजार में अगले सप्ताह 11 कंपनियां ला रहीं IPO
शेयर बाजार में अगले सप्ताह जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कुल 11 कंपनियां अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लेकर आ रही हैं।
इनमें से 3 मेनबोर्ड IPO के जरिए 1,264.72 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, वहीं 8 अन्य फर्में भी शेयर बाजार में कदम रखेंगी। कुछ IPO की बोली पहले ही खत्म हो चुकी है, जबकि कुछ जल्द ही बंद होने वाली हैं।
पर्पल स्टाइल लैब्स IPO से जुटाएगी 680 करोड़ रुपये
पर्पल स्टाइल लैब्स का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा और यह 2 सितंबर को बंद हो जाएगा, जिसका प्राइस बैंड 546-575 रुपये के बीच है।
इसके बाद, दीपा ज्वेलर्स और रेज ऑफ बिलीफ 1 सितंबर को अपने IPO लेकर आएंगे। दीपा ज्वेलर्स का लक्ष्य 459.72 करोड़ रुपये और रेज ऑफ बिलीफ का लक्ष्य 125 करोड़ रुपये जुटाना है। इन दोनों IPO की बोली 3 सितंबर को बंद होगी।
ऑगमोंट एंटरप्राइजेज 31 अगस्त को लिस्ट होगी, जबकि सिम्बियोटेक फार्मालैब, स्काईवेज एयर सर्विसेज और हाइ-टेक इंजीनियर्स 1 सितंबर को शेयर बाजार में कदम रखेंगी। इन सबके बाद, लुमिनो इंडस्ट्रीज, प्रायोरिटी ज्वेलर्स और ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन 3 से 4 सितंबर के बीच शेयर बाजार में प्रवेश करेंगी।