नेटऐप ने भारत को बताया उसका एशिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार
कैलिफोर्निया की बड़ी डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी नेटऐप का कहना है कि भारत अब एशिया में उनका सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार बन गया है।
ऐसा बैंकों, टेक कंपनियों, मैन्युफैक्चरर्स और सरकारी प्रोजेक्ट्स से मिल रही भारी मांग के कारण हुआ है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉर्ज कुरियन ने अपने इनसाइट 2026 इवेंट में बताया कि बेंगलुरु का उनका सेंटर अब नेटऐप का दुनियाभर में सबसे बड़ा रिसर्च एंड डवलपमेंट (R&D) हब है। यहां करीब 4,000 इंजीनियर नई-नई खोजों पर काम कर रहे हैं।
AI स्टोरेज पोर्टफोलियो का किया विस्तार
नेटऐप बड़े बैंकों, IT सर्विस कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के साथ काम करती है। भारत में यह ऑल-फ्लैश स्टोरेज के क्षेत्र में सबसे आगे है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने नोवस लॉन्च किया है। यह खास तौर पर बड़े AI फैक्ट्री और GPU इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बनाई गई एक नई स्टोरेज आर्किटेक्चर है।
इसके अलावा, उसने मैनेज्ड स्टोरेज सर्विस के लिए ओरेकल क्लाउड के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी के नए टूल्स में नोवस, OCI स्टोरेज सर्विस, कंसोल ऑटोनॉमस ऑपरेशंस, फ्लीट मैनेजमेंट, AI चैटऑप्स, विस्तारित कीस्टोन सॉवरेन और नेटऐप-न्यूटनिक्स का प्रस्तावित समाधान शामिल हैं।