AI के कारण कामकाज में आ रहे बदलावों को समझना जरूरी, नेस्ले CEO ने दी सलाह
नेस्ले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) फिलिप नवरातिल का मानना है कि आज के नौकरी बाजार में बने रहने के लिए कर्मचारियों को यह समझना बहुत जरूरी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्या कर सकता है, वे दुनियाभर में एक बड़ी टीम का नेतृत्व करते हैं।
उनका कहना है कि AI का विशेषज्ञ होना जरूरी नहीं है, बस यह जानना कि यह बिजनेस को कैसे बदल रहा है, यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।
काम करने के तरीके बदलने पर जोर
नवरातिल चेतावनी दी है कि पुराने तरीकों में बस AI टूल जोड़ने से चीजें और उलझ सकती हैं। इसके बजाय, उनका सुझाव है कि हमें काम करने के तरीकों को फिर से सोचना चाहिए, गैर-जरूरी कदमों को हटा देना चाहिए और AI का इस्तेमाल वहीं करना चाहिए, जहां उसकी वाकई जरूरत हो।
इससे लोग उन कामों पर ध्यान दे पाएंगे, जो इंसान सबसे अच्छे से करते हैं, जैसे डाटा का विश्लेषण करना और फैसले लेना। OpenAI के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन भी इस बात से सहमत हैं। उनका कहना है कि AI से भरी दुनिया में भी इंसान की सूझबूझ और फैसले की क्षमता आज भी बहुत अहम है।