भारत का वैश्विक व्यापार में बढ़ रहा दबदबा- प्रधानमंत्री मोदी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब भारत के 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि दुनिया भारत की आर्थिक शक्ति को गंभीरता से ले रही है। यह घोषणा वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती हैसियत का एक बड़ा संकेत है।
मैन्युफैक्चरिंग के फायदे गिनाए
मोदी ने यह भी बताया कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने कितनी शानदार तरक्की की है। उनके अनुसार, पिछले 12 सालों में रक्षा उत्पादन करीब 4 गुना बढ़ा है।
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में करीब 7 गुना इजाफा हुआ है और मोबाइल फोन का उत्पादन तो 33 गुना तक बढ़ गया है।
उन्होंने नए सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने और 5 और न्यूक्लियर रिएक्टर जोड़ने की योजनाओं का भी जिक्र किया। ये सभी कदम देश को आत्मनिर्भर बनाने और आने वाले समय के लिए तैयार रखने की दिशा में उठाए गए हैं।