Page Loader
देश के सबसे अमीर डॉक्टरों में से एक हैं डॉ देवी प्रसाद शेट्टी, जानिए इनकी संपत्ति
डॉ देवी प्रसाद शेट्टी का जन्म कर्नाटक के किन्नीगोली में हुआ था

देश के सबसे अमीर डॉक्टरों में से एक हैं डॉ देवी प्रसाद शेट्टी, जानिए इनकी संपत्ति

Oct 13, 2023
07:23 pm

क्या है खबर?

नारायण हेल्थ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ देवी प्रसाद शेट्टी जाने-माने कार्डियक सर्जन हैं। उनका जन्म 8 मई, 1953 को कर्नाटक के किन्नीगोली में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल लिया और अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद कुछ समय तक उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (UK) और अमेरिका में कार्डियक सर्जन के रूप में ट्रेनिंग ली और थोड़े समय तक यहां अभ्यास किया।

करियर

डॉ शेट्टी का करियर 

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद UK और अमेरिका में हार्ट सर्जन के रूप में काम किया, जहां उन्होंने अनुभव हासिल किया। इसके बाद वह भारत आकर काम करने लगें। 1984 में उनकी मुलाकात मदर टेरेसा से हुई। जब मदर टेरेसा को दिल का दौरा पड़ा, तब डॉ शेट्टी उनके जीवन के अंतिम 5 वर्षों तक उनके निजी चिकित्सक थे। उन्होंने अपने लंबे और सम्मानजनक करियर के दौरान देश की स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संपत्ति

डॉ देवी प्रसाद शेट्टी की संपत्ति 

शेट्टी ने 2001 में नारायण हृदयालय की स्थापना की, जिसे अब नारायण हेल्थ के नाम से जाना जाता है। नारायण हेल्थ वर्तमान में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ भारत के सबसे बड़े अस्पताल नेटवर्क में से एक है। संस्थान के पास भारत में 30 से अधिक अस्पतालों में करीब 7,000 बेड हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शेट्टी की अनुमानित संपत्ति 9,800 करोड़ रुपये है। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।