नैक पैकेजिंग 161-170 रुपये की कीमत वाले शेयर के साथ ला रही IPO
बिज़नेस
नैक पैकेजिंग अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के साथ बाजार में उतरने को तैयार है। कंपनी ने अपने प्रति शेयर का मूल्य 161 रुपये से लेकर 170 रुपये तय किया है।
अगर, आप इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं तो 1 से 3 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। हर शेयर का अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) 10 रुपये है और निवेशकों को कम से कम 88 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा।
खुदरा निवेशकों को 35 फीसदी शेयर होंगे आवंटित
कंपनी ने आधे शेयर बड़े संस्थानिक खरीदारों के लिए रखे हैं, जबकि खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा तय किया गया है। एंकर निवेशकों को 30 जून को निवेश का मौका मिलेगा।
जिन निवेशकों ने आवेदन किया होगा, उन्हें शेयरों के आवंटन का नतीजा 6 जुलाई को पता चलेगा। रिफंड और डीमैट खाते में शेयरों का क्रेडिट 7 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी के शेयर 8 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट हो जाएंगे।