नैबफिड ने नए फंड मैनेजमेंट एंटिटी के लिए निकाली भर्तियां
गुजरात के गिफ्ट सिटी में नैबफिड एक नया फंड मैनेजमेंट एंटिटी (FME) तैयार कर रहा है। इसके लिए कंपनी को अनुभवी नेतृत्वकर्ता चाहिए। नैबफिड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) और अनुपालन अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई है। चुने जाने पर आपका कार्यकाल 5 साल का होगा, जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है।
CEO और CIO के लिए चाहिए 20 साल का अनुभव
CEO और CIO पदों के लिए नैबफिड ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जिनके पास फंड मैनेजमेंट या इंफ्रास्ट्रक्चर डील्स में कम से कम 20 साल का अनुभव हो। इस FME का मुख्य उद्देश्य भारत और विदेश दोनों जगह से निवेश आकर्षित करके देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति देना है।
नैबफिड को 2021 में एक कानून के तहत स्थापित किया गया था, ताकि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लंबे समय से चली आ रही फंडिंग की कमी को पूरा किया जा सके।