मुंबई में त्योहारों पर रेस्तरां में 15 फीसदी तक महंगा होगा खाना
मुंबई में अब रेस्तरां में खाना खान या ऑर्डर करना महंगा पड़ने वाला है। शहर के करीब 8,000 रेस्तरां दशहरा और दिवाली के मौके पर अपने मेन्यू की कीमतों में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी करने वाले हैं।
इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) ने बताया है कि यह बढ़ोतरी डाइन-इन (रेस्टोरेंट में खाने), क्विक-सर्विस और डिलीवरी, सब पर लागू होगी।
कीमत बढ़ाने के पीछे बताई यह वजह
AHAR के अध्यक्ष विजय के शेट्टी ने बताया कि रेस्तरां मालिक पिछले कई महीनों से चुपचाप बढ़ती लागत का बोझ उठा रहे थे, लेकिन अब वे इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते।
प्याज और चीनी जैसी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। व्यावसायिक LPG सिलेंडर भी अब दोगुनी कीमत पर मिल रहा है। इसके अलावा, किराया और कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ गया है।
एसोसिएशन का कहना है कि यह कदम केवल खाने की गुणवत्ता बनाए रखने और रेस्तरां चलाने का खर्च निकालने के लिए उठाया गया है।