मोतीलाल ओसवाल ने ABB इंडिया को निवेश के लिए एक दमदार शेयर बताया है और इसका लक्ष्य 8,200 रुपये तय किया है। यह सकारात्मक राय तब सामने आई है, जब ABB इंडिया ने तीसरी तिमाही (Q3) में मजबूत नतीजे दिखाए हैं, जिसमें बेहतर मार्जिन और नए ऑर्डर्स में शानदार बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी के ऑर्डर 56 फीसदी बढ़े
तीसरी तिमाही में ABB इंडिया के ऑर्डर 56 फीसदी सालाना बढ़कर 47.3 अरब रुपये तक पहुंच गए। यह बढ़ोतरी डाटा सेंटर्स, यूटिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से मिली मजबूत मांग के कारण हुई है। कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 36 फीसदी बढ़ गया।
इसके अलावा, कीमतों में बढ़ोतरी से अलग-अलग सेगमेंट्स में मार्जिन बढ़ाने में भी मदद मिली है। एक तरफ जहां स्टॉक अपने सालाना उच्च स्तर से 11 फीसदी नीचे आया है, वहीं हमारी पिछली रेटिंग घटाने के बाद से यह लगभग स्थिर बना हुआ है, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन सब बातों से विश्लेषकों का भविष्य की वृद्धि को लेकर भरोसा बढ़ा है।