मोतीलाल ओसवाल ने मोलबायो के शेयर 1,800 रुपये तक पहुंचने का लगाया अनुमान
बिज़नेस
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने मोलबायो डायग्नोस्टिक्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है और इसके शेयर की लक्ष्य कीमत 1,800 रुपये तय की है।
इसकी मुख्य वजह मोलबायो का ट्रूनेट प्लेटफॉर्म है, जो बिना किसी महंगे लैब सेटअप के कहीं भी तेजी से बीमारियों की जांच संभव बनाता है।
27 अरब रुपये तक राजस्व की उम्मीद
अभी तक मोलबायो के 12,500 से ज्यादा ट्रूनेट डिवाइस 90 से अधिक देशों में काम कर रहे हैं और इनकी मदद से 30 बीमारियों की जांच हो सकती है।
कंपनी 9.3 अरब डॉलर (करीब 850 अरब रुपये) के उस बड़े वैश्विक बाजार में अपनी जगह बना रही है, जो लगातार बढ़ रहा है। भविष्य की योजनाओं को देखें तो कंपनी डिजिटल पैथोलॉजी और नई टेस्ट किट के क्षेत्र में भी उतर रही है।
उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2029 तक उसका राजस्व बढ़कर 27 अरब रुपये हो जाएगा और मुनाफा इससे भी ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला है।