ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एड-टेक कंपनी फिजिक्सवाला पर भरोसा जताते हुए उसके शेयरों को 'खरीदें' रेटिंग दी है और 200 रुपये की लक्ष्य कीमत तय की है।
यह फैसला तब आया है, जब कंपनी ने अपने हालिया 'इंवेस्टर डे' में कुछ बड़े प्लान बताए हैं।
इन प्लांस में वित्त वर्ष 2030 तक 9,000-10,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना शामिल है। इसका मतलब है कि वित्त वर्ष 2027 से 2030 के बीच कंपनी का कुल राजस्व (CAGR) कम से कम 25 फीसदी की दर से बढ़ेगा।
ऑनलाइन काेर्स से 2-तिहाई राजस्व का लक्ष्य
अपने इन बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए फिजिक्सवाला की योजना है कि वित्त वर्ष 2030 तक उसके ऑनलाइन कोर्स कुल राजस्व करीब दो-तिहाई हिस्सा बनें।
यह वित्त वर्ष 2026 के मुकाबले काफी ज्यादा होगा, जब ऑनलाइन कोर्स का हिस्सा लगभग आधा था। कंपनी नई लर्निंग कैटेगरी में भी उतरने की तैयारी में है।
इसके अलावा, वह अपने ऑफलाइन सेंटर्स से होने वाले मुनाफे को बढ़ाना और AI आधारित उत्पादों में निवेश करना भी चाहती है। इन सभी कदमों से उसे तेजी से बदलती एड-टेक दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में मदद मिलेगी।