मोतीलाल ओसवाल ने श्रीराम फाइनेंस को दी 'खरीदने' की रेटिंग
मोतीलाल ओसवाल ने श्रीराम फाइनेंस के शेयर को 'बाय' रेटिंग दी है और इसके लिए 1,220 रुपये प्रति शेयर की लक्ष्य कीमत तय की है। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मानसून की असमान स्थिति से आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों की नकदी प्रवाह और ट्रांसपोर्टर्स की कमाई पर कुछ असर पड़ सकता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि श्रीराम फाइनेंस अपनी मजबूत और विविध फ्रेंचाइजी, बेहतर एसेट क्वालिटी और लगातार बनी हुई मांग के चलते इन चुनौतियों से आसानी से निपट सकता है।
मुनाफा 29 फीसदी बढ़ने का अनुमान
मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि श्रीराम फाइनेंस का कारोबार लगातार बढ़ेगा। उनका अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी के एसेट्स (परिसंपत्तियों) में सालाना 18 फीसदी और मुनाफे में 29 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
इसके साथ ही, ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2028 तक बेहतर रिटर्न की भी बात कही है। कंपनी के एसेट्स पर करीब 4 फीसदी और इक्विटी पर 13.5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।