मॉर्गन स्टेनली का अगले साल सेंसेक्स एक लाख तक पहुंचने का अनुमान
मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि अगले साल सेंसेक्स के एक लाख के आंकड़े तक पहुंचने की 25 फीसदी संभावना है। इसके पीछे कंपनियों की अच्छी कमाई और मजबूत अर्थव्यवस्था मुख्य वजह है।
हालांकि, विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं और फिलहाल बाजार में कोई खास तेजी नहीं दिख रही है, फिर भी मॉर्गन स्टेनली के प्रबंध निदेशक रिधम देसाई भारत के आर्थिक विकास को लेकर काफी सकारात्मक हैं।
मंदी से 66,000 तक आ सकती है गिरावट
मॉर्गन स्टेनली के सबसे संभावित अनुमान के अनुसार, जून, 2027 तक सेंसेक्स 89,000 के स्तर पर पहुंच सकता है, जिसकी 50 फीसदी संभावना है। अगर, बाजार में मंदी आती है तो यह 66,000 तक भी गिर सकता है।
भारत का निवेश-से-GDP अनुपात बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि ऊर्जा, रक्षा और सेमीकंडक्टर्स जैसे अहम क्षेत्रों में निजी निवेश तेजी से बढ़ रहा है।
मॉर्गन स्टेनली बाजार में हाल में आई गिरावट को सिर्फ एक चक्रीय बदलाव मानता है, न कि कोई स्थायी प्रवृत्ति। उनका मानना है कि स्थिर सरकारी नीतियां और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बढ़ने वाली उत्पादकता देश के दीर्घकालिक विकास को गति देगी।