मोहल्ला टेक की कमाई 40 फीसदी बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये हुई
शेयरचैट और मोज जैसे ऐप बनाने वाली कंपनी मोहल्ला टेक का वित्त वर्ष 2026 में राजस्व 40.5 फीसदी बढ़कर 1,016 करोड़ रुपये हो गया।
भारत के स्थानीय भाषा के इंटरनेट बाजार में इतनी अच्छी ग्रोथ के बावजूद कंपनी को 672 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। यह पिछले साल से थोड़ा कम है।
चैट रूम से हुई 471 करोड़ की कमाई
शेयरचैट के चैट रूम फीचर ने अच्छी कमाई की। इससे कंपनी को कुल परिचालन राजस्व का लगभग आधा यानि 471 करोड़ रुपये मिले, वहीं क्विकटीवी की सब्सक्रिप्शन से 293 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
दूसरी ओर, विज्ञापनों से होने वाली कमाई में 13 फीसदी की गिरावट आई और यह 252 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी के खर्च भी काफी बढ़ गए। खासतौर पर व्यापार विकास और सर्वर के खर्चों पर ज्यादा पैसा लगा, जिससे कुल खर्चा 1,777 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
अब मोहल्ला टेक को उम्मीद है कि क्विकटीवी जैसे नए फीचर्स कंपनी की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेंगे।