जापान के निक्केई में बढ़त, एशिया के दूसरे बाजारों में उतार-चढ़ाव
मंगलवार (8 सितंबर) को एशियाई बाजारों में मिला-जुला माहौल देखने को मिला। जापान का प्रमुख शेयर सूचकांक निक्केई 225 हल्की बढ़त के साथ 0.2 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ, वहीं जापानी येन 0.6 प्रतिशत उछलकर 153.51 के स्तर पर पहुंच गया।
इसी बीच, खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ठिकानों को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी तेजी बनी रही।
अर्थव्यवस्था ने अनुमान से ज्यादा की वृद्धि
जापान की अर्थव्यवस्था ने पिछली तिमाही में शुरुआती अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से वृद्धि दर्ज की। इसमें बिजनेस इंवेस्टमेंट का बड़ा हाथ रहा।
इसके साथ ही, जुलाई में वास्तविक वेतन में पिछले साल के मुकाबले 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो मई, 2021 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है।
इन आंकड़ों ने बैंक ऑफ जापान (BOJ) के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की अपनी योजना पर तेजी से आगे बढ़ने का एक मजबूत आधार तैयार किया है।
दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.2 प्रतिशत चढ़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का बाजार 0.6 प्रतिशत फिसल गया क्योंकि उपभोक्ताओं का भरोसा कमजोर पड़ा।