आधार e-KYC नहीं किया तो बंद हो जाएगी LPG सब्सिडी
अगर, आप इंडेन, HP गैस या भारतगैस का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए एक बड़ा अपडेट है। आपकी LPG सब्सिडी जारी रखने के लिए आधार कार्ड आधारित सत्यापन 1 नवंबर से आधिकारिक तौर पर लागू किया जाएगा।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तेल कंपनियों की तरफ से होने वाली कीमतों की सामान्य जांच के साथ-साथ इन नए नियमों को भी लागू कर रहा है। ऐसे में आपका हर महीने का गैस का बजट जल्द ही थोड़ा बदल सकता है।
कहां कर सकते हैं आधार e-KYC?
अपनी सब्सिडी वाली रिफिल लगातार पाने के लिए आपको आधार e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसे आप अपनी गैस कंपनी के ऐप पर या अपने स्थानीय वितरक के पास जाकर करवा सकते हैं।
अगर, आप यह नहीं करवाते हैं तो फिर आप केवल 5 किलोग्राम या 10 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर ही खरीद पाएंगे और वो भी पूरे बाजार भाव पर। ऐसे में आपके लिए गैस की लागत काफी बढ़ सकती है।
एक अच्छी खबर यह है कि जून से घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि, नवंबर से ये नए नियम और बदलाव पूरी सख्ती के साथ लागू किए जाएंगे।