मिल्की मिस्ट ने पनीर उत्पादों पर FSSAI की जांच से किया इनकार
बिज़नेस
तमिलनाडु के जाने-माने डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट ने हाल ही में चल रही कुछ अफवाहों पर अपनी स्थिति साफ की है। उसने बताया कि पनीर उत्पादों की जांच को लेकर उसे भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) या तमिलनाडु खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है।
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि उसके उत्पादों की गुणवत्ता की जांच हो रही है, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
जरूरी कदम उठाएगी कंपनी
मिल्की मिस्ट ने आगे कहा कि अगर, अधिकारियों से कोई आधिकारिक सूचना मिलती है तो वह पूरा सहयोग करेगी और जरूरी कदम उठाएगी।
कंपनी ने साफ किया कि संबंधित अधिकारियों से किसी भी तरह का संचार मिलने पर उसका उचित जवाब देगी और लागू कानून के हिसाब से जो भी जरूरी कदम होगा, उसे उठाएगी।