माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं जब भारत समेत पूरी दुनिया में ठप पड़ गईं तो बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने किसी एक ही टेक कंपनी पर हद से ज्यादा निर्भर रहने के खतरों की ओर ध्यान दिलाया।
उन्होंने कहा कि यह जोहो के लिए एक बड़ा मौका है कि वह भारत में मैनेजमेंट सिस्टम के लिए एक देसी और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरे।
12.68 लाख ईमेल जोहो पर शिफ्ट
मजूमदार-शॉ ने अपनी बात रखते हुए कहा, "ऐसी अप्रत्याशित घटनाओं को देखते हुए जोहो के लिए यह एक अनपेक्षित मौका है कि वह भारतीय कंपनियों के लिए एक वैकल्पिक बैकअप मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम (MIS) बन सके।"
जब भारत सरकार ने भी अपने करीब 12.68 लाख सरकारी ईमेल अकाउंट जोहो पर शिफ्ट कर दिए हैं तो यह साफ है कि अब ज्यादा लोग अपनी सारी तकनीकी निर्भरता एक ही कंपनी पर रखने के बारे में दोबारा विचार कर रहे हैं।