Page Loader
माइक्रोसॉफ्ट छंटनी करने की बना रही योजना, इन विभागों के कर्मचारी होंगे प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले साल भी कर्मचारियों की छंटनी की थी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

माइक्रोसॉफ्ट छंटनी करने की बना रही योजना, इन विभागों के कर्मचारी होंगे प्रभावित

Jul 11, 2023
10:56 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट 2023 की शुरुआत में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकालने के बाद एक बार फिर छंटनी करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी से कंपनी के सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सर्विस विभाग के कर्मचारियों के प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, छंटनी से कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे, फिलहाल इस संख्या की जानकारी नहीं है। इन विभागों में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने लिंक्डइन पर अपने प्रोफाइल को अपडेट भी किया है।

पुष्टि

माइक्रोसॉफ्ट प्रवक्ता ने की बदलाव पुष्टि

माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कार्यबल में हो रहे बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा, "संगठनात्मक और कार्यबल समायोजन हमारे व्यवसाय के प्रबंधन का एक आवश्यक और नियमित हिस्सा है। हम अपने ग्राहकों और भागीदारों के भविष्य का समर्थन करने के लिए रणनीतिक विकास क्षेत्रों में निवेश को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।" बता दें की माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सत्य नडेला ने इस साल की शुरुआत में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।