LOADING...
AI इम्पैक्ट समिट में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स शामिल होंगे या नहीं? 
AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स

AI इम्पैक्ट समिट में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स शामिल होंगे या नहीं? 

Feb 17, 2026
01:21 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होंगे। कुछ रिपोर्ट्स में आज बताया गया कि गेट्स दिल्ली में चल रहे इस बड़े कार्यक्रम का हिस्सा नहीं रहेंगे, क्योंकि कार्यक्रम के सूची में उनका नाम नहीं था। हालांकि, अब उनके प्रवक्ता ने साफ किया है कि वह समिट में मौजूद रहेंगे। गेट्स हाल ही में आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे थे और अब दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में अपना मुख्य भाषण देंगे।

आयोजन

दिल्ली में जारी है बड़ा AI आयोजन

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक AI इम्पैक्ट समिट 2026 आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के कई बड़े नेता, टेक कंपनियां, निवेशक और नीति विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। समिट का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना और जिम्मेदार तकनीक को आगे बढ़ाना है। इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय AI समिट बताया जा रहा है, जिस पर वैश्विक स्तर पर खास नजर बनी हुई है।

स्वागत

प्रधानमंत्री ने किया प्रतिनिधियों का स्वागत

समिट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि दुनिया भर से लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की क्षमता, स्टार्टअप ताकत और विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में हो रही तेज प्रगति पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि भारत अब वैश्विक विकास में अहम और सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Advertisement

अन्य

वैश्विक नेताओं की मौजूदगी

इस समिट में कई अंतरराष्ट्रीय टेक लीडर, उद्योग प्रमुख और नीति निर्माता शामिल हो रहे हैं। एनवीडिया के वरिष्ठ अधिकारी जय पुरी ने कहा कि दुनिया एक नए AI आधारित औद्योगिक दौर की शुरुआत देख रही है। उन्होंने भारत के मजबूत डेवलपर इकोसिस्टम, बढ़ते स्टार्टअप माहौल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की है। उनका मानना है कि भारत के पास AI के क्षेत्र में आगे बढ़ने, नवाचार करने और वैश्विक नेतृत्व करने की पूरी क्षमता मौजूद है।

Advertisement