माइक्रोसॉफ्ट ने एक्सबॉक्स डिविजन से 268 कर्मचारियों को निकाला
माइक्रोसॉफ्ट अपने एक्सबॉक्स डिविजन से 268 कर्मचारियों की छंटनी की है। इससे हेलो स्टूडियोज और बेथेस्डा जैसे प्रमुख स्टूडियो भी प्रभावित हुए हैं।
जुलाई में हुई पिछली छंटनी के बाद यह कंपनी का एक और बड़ा कदम है। कंपनी का कहना है कि यह सब उसके गेमिंग बिजनेस को फिर से व्यवस्थित करने की बड़ी रणनीति के तहत किया जा रहा है।
स्टूडियोज की जिम्मेदारियां बदलीं
कंपनी के इस पुनर्गठन का लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि, जून, 2027 तक करीब 3,200 नौकरियों पर इसका असर पड़ सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट अपने विभिन्न गेमिंग स्टूडियोज की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल कर रहा है। एक्टिविजन को रेयर और वर्ल्ड्स एज की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही, यह स्टूडियो अगले 'हेलो' गेम के लिए एक नई टीम भी बनाएगा। ऑब्सीडियन अब बेथेस्डा का हिस्सा बनेगा। प्लेग्राउंड गेम्स और टर्न 10 को आपस में मिलाकर एक ही स्टूडियो बनाया जा रहा है, जो फोरजा और फ्रैंचाइजी पर काम करेगा। इस पुनर्गठन और कंपनी के आने वाले गेम्स के बारे में कर्मचारियों को जानकारी देने के लिए 6 अक्टूबर को एक टाउन हॉल मीटिंग भी रखी गई है।