AI स्टार्टअप दे रहा बिना अनुभव के हर घंटे 8,000 रुपये से ज्यादा कमाने का मौका
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप माइक्रो 1 दुनियाभर में 10,000 लोगों को नौकरी दे रहा है। इन लोगों का काम रोबोट्स को ट्रेनिंग देने में मदद करना होगा।
इस काम के लिए AI या रोबोटिक्स में पहले से कोई अनुभव होने की जरूरत नहीं है। काम काफी आसान है। आपको बस रोबोट्स के काम करते हुए वीडियो देखने होंगे।
इन वीडियो में आपको चीजों और उनके एक्शन को पहचानकर लेबल करना है। इस काम के लिए आपको हर घंटे 50 से 90 डॉलर (4,500-8,000 रुपये) तक मिलेंगे।
रेफरल बोनस भी दे रही कंपनी
इस नौकरी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। केवल 6 घंटे में ही लगभग 20,000 लोगों ने इसके लिए साइन-अप कर लिया था।
कंपनी ने बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान करीब 2,000 लोगों को काम पर रखा भी जा चुका था। फिलहाल इसकी नजरें मुख्य रूप से अंग्रेजी बोलने वाले और पश्चिमी देशों पर हैं, लेकिन इसके लिए आवेदन दुनियाभर के लोग कर सकते हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अली अंसारी का कहना है कि रोबोट्स को और स्मार्ट बनाने के लिए इंसानों की यह जानकारी बहुत जरूरी है। अच्छे रेफरल देने वालों को कंपनी 300 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) का रेफरल बोनस भी दे रही है।