जाने-माने निवेशक माइकल बरी ने एनवीडिया के शेयरधारकों को अपने शेयर बेचने की सलाह दी है। उनकी यह चेतावनी कंपनी के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग के 12 नवंबर को इस्तीफे के बाद आई है।
एनवीडिया ने उनके अध्यक्ष, CEO और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफे की पुष्टि की थी।
बरी का मानना है कि हुआंग पर कंपनी की अत्यधिक निर्भरता उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार के लिए खतरा बन सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि कई महत्वपूर्ण सौदे और ग्राहकों से किए गए वादे उनके नेतृत्व में ही हुए थे।
कॉलेट क्रेस बनीं अंतरिम CEO
बरी ने बताया कि हुआंग के जाने से एनवीडिया को 'की-पर्सन जोखिम' का सामना करना पड़ सकता है। उनका मानना है कि हुआंग के बिना कुछ ग्राहक पीछे हट सकते हैं या अपने सौदों में बदलाव के लिए दबाव डाल सकते हैं, जिससे कंपनी के काम की रफ्तार धीमी हो सकती है।
उन्होंने छिपे हुए कर्ज और विशेष फाइनेंसिंग को लेकर भी चिंता जताई है, जिससे अगर, हालात बिगड़ते हैं तो वित्तीय तनाव बढ़ सकता है।
इसी बीच, एनवीडिया ने अपनी फाइनेंस प्रमुख कॉलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया है और कहा है कि जब तक एक स्थायी उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता, तब तक कंपनी का कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा।