Page Loader
मेटा ने 20 पदों के लिए जॉब ऑफर किया रद्द, नई भर्तियां भी होंगी कम
मेटा ने हाल ही में 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

मेटा ने 20 पदों के लिए जॉब ऑफर किया रद्द, नई भर्तियां भी होंगी कम

Jan 13, 2023
10:30 am

क्या है खबर?

मेटा ने लगभग 20 पदों के लिए फुल-टाइम जॉब ऑफर को रद्द कर दिया है। टेक क्रंच के मुताबिक, मेटा ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद कुछ कर्मचारियों को फुल-टाइम जॉब के लिए एंप्लॉयमेंट लेटर दिया था, लेकिन उनके ज्वाइन करने से पहले कंपनी ने यह लेटर वापस ले लिया है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि वह इस साल भर्ती प्रक्रिया के लिए सावधान रहेगी और ज्यादा संख्या में लोगों को नौकरी नहीं देगी।

जानकारी

कंपनी ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

मेटा ने फुल-टाइम जॉब ऑफर को रद्द करने के वजह के बारे में नहीं बताया है। हालांकि, इसके पीछे का वजह खर्च बचाना हो सकता है। कंपनी का कहना है कि वह उन कामों को प्राथमिकता देना चाहती है, जो अभी ज्यादा जरूरी हैं। बता दें, मेटा ने हाल ही में 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की। मेटा के अलावा अन्य टेक कंपनियों ने भी आर्थिक मंदी के कारण कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है।