क्यों केवल 4 महीने में मेटा ने वर्च्यू AI का साथ छोड़ा? वजह आई सामने
मेटा ने अभी 4 महीने पहले ही जिस सुरक्षा से जुड़े स्टार्टअप वर्च्यू AI को अपने साथ जोड़ा था, उससे अब नाता तोड़ लिया है। इसकी वजह अब सामने आ गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने बताया कि उनके काम करने का तरीका एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहा था। भले ही इतनी जल्दी वे अलग हो गए हों, लेकिन मेटा का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सुरक्षित बनाने और इससे जुड़े बड़े खतरों से निपटने की उसकी कोशिशें जारी रहेंगी।
सुरक्षा अभियान में शामिल हुआ था स्टार्टअप
वर्च्यू AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े खतरों को पहचानने और उन्हें मैनेज करने वाले टूल बनाने में मेटा की मदद करने के लिए उसके साथ जुड़ी थी। खास तौर पर ऑटोमेटेड टेस्टिंग और बेहतर निगरानी पर काम करने के लिए।
इससे पहले उसने एंथ्रोपिक, OpenAI और वाणिज्य विभाग के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी (NIST) जैसी कई बड़ी संस्थाओं के साथ काम किया था।