मीशो AI की मदद से संभाल रही 75 फीसदी ऑर्डर
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो में अब एक बड़ा बदलाव आ गया है। कंपनी को मिलने वाले 75 फीसदी से ज्यादा ऑर्डर अब ग्राहक के खुद उत्पाद खोजने के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सिफारिशों से आते हैं। कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) संजीव बर्नवाल इस बदलाव का श्रेय अपने इंजन 'प्रिज्म' को देते हैं। यह इंजन हर दिन लगभग 6,400 अरब AI मॉडल इनफेरेंस करता है, जिससे ग्राहकों की पसंद और उनकी खरीदारी के तरीके को समझा जाता है, ताकि उन्हें सबसे अच्छी शॉपिंग फीड मिल सके।
वाणी असिस्टेंट ने 22 फीसदी कंवर्जन बढ़ाए
मीशो के AI चैट असिस्टेंट 'वाणी' ने सिर्फ एक महीने में 22 फीसदी कंवर्जन बढ़ाए हैं। कंपनी कई जगहों पर AI का भरपूर इस्तेमाल कर रही है।
वह अपने 70 फीसदी से ज्यादा कोड लिखने में AI का इस्तेमाल करती है, 'ट्रस्टमैश' की मदद से करीब 90 लाख जोखिम भरे ट्रांजैक्शन रोकती है और 'कोरस' के जरिए 62 फीसदी ग्राहक सवालों को अपने आप हल कर लेती है। ऐसे समय में जब अमेजन और फ्लिपकार्ट भी AI पर जोर दे रहे हैं, मीशो खुद को अलग दिखाने के लिए बेहद व्यक्तिगत और बातचीत-आधारित शॉपिंग पर ध्यान दे रहा है।