AI को अपनाने की रफ्तार इसके वित्तीय लाभ से तेज, सर्वे में खुलासा
मैकिंसे की ताजा रिपोर्ट बताती है कि कंपनियों बहुत तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अपना रही हैं। पिछले साल 38 फीसदी के मुकाबले 2026 तक 44 फीसदी कंपनियों ने अपने पूरे कारोबार में AI लागू कर दिया है।
अब ज्यादा टीमें अलग-अलग कामों के लिए इस तकनीक का उपयोग कर रही हैं, लेकिन ज्यादा मुनाफे का जो बड़ा वादा था, वह अभी तक पूरा होता नहीं दिख रहा है।
AI से बढ़ी उत्पादकता और बेहतर हुए फैसले
भले ही केवल 37 फीसदी कंपनियों की कमाई में AI की वजह से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 80 फीसदी कर्मचारी बताते हैं कि AI उन्हें ज्यादा काम निपटाने में सहूलियत देता है।
दूसरी तरफ, 50 फीसदी कर्मचारियों का मानना है कि AI से वे बेहतर फैसले ले पाते हैं। 6 फीसदी ने अपने काम के तरीके को नए सिरे से सोचा है और AI को अपनी रणनीति का खास हिस्सा बनाया है।
मैकिंसे ने बताया कि बाकी सभी कंपनियों को अगर, AI से लंबे समय तक फायदे उठाने हैं तो उनके लीडर को इसके लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा और काम करने के तरीकों में बड़े बदलाव करने के लिए तैयार रहना होगा।