AI से वैश्विक अर्थव्यवस्था काे हर साल मिलेंगे 2,520 अरब डॉलर
मैकिंसे की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर साल दुनिया की अर्थव्यवस्था को 2,520 अरब डॉलर (करीब 2.4 लाख अरब रुपये) तक का बड़ा फायदा पहुंचा सकता है।
यह फायदा मौजूदा कामों को ऑटोमेटिक करने और उनमें मदद करने से मिलेगा। रिपोर्ट यह भी कहती है कि अगर, AI के इस्तेमाल की प्रभावी लागत 30 फीसदी बढ़ जाती है तो इस संभावित फायदे में लगभग 34 फीसदी की कमी आ सकती है।
फाइनेंस सेक्टर को होगा सबसे ज्यादा फायदा
AI से सबसे ज्यादा फायदा फाइनेंस सेक्टर को होगा। हर साल इसे 530 अरब डॉलर (करीब 50,000 अरब रुपये) का अतिरिक्त फायदा मिलने की उम्मीद है।
एजुकेशन और हेल्थकेयर भी इस दौड़ में पीछे नहीं हैं, जिन्हें अनुमानित रूप से 410 अरब डॉलर (करीब 39,000 अरब रुपये) और 310 अरब डॉलर (करीब 29,000 अरब रुपये) का फायदा मिल सकता है।
रिपोर्ट यह भी बताती है कि आप किस देश में रहते हैं, यह बात काफी मायने रखती है। किसी भी देश की श्रम लागत इस बात पर बड़ा असर डालती हैं कि उसे AI से कितना फायदा होगा।
मैकिंसे कंपनियों को सलाह देती है कि वे AI का उपयोग उन जगहों पर करें, जहां इसका स्पष्ट फायदा दिखता हो। साथ ही उन्हें यह योजना भी बनानी चाहिए कि जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ेगी, नौकरियों में क्या बदलाव आएंगे। ऐसा करने से उनका निवेश लंबे समय में वाकई सफल हो पाएगा।