डाटा सुरक्षा स्टार्टअप मैटर्स डॉट AI प्री-सीरीज-A फंडिंग में 110 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। इस फंडिंग राउंड की अगुवाई टैंगलिन वेंचर्स कर रही है।
इसमें कलारी कैपिटल, एंडिया वेंचर्स, भारत टेक फंड और IIFL फिनटेक फंड भी शामिल हो रहे हैं।
कंपनी के बोर्ड ने 28,460 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 38,844 प्रेफरेंस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।
मूल्यांकन 447 करोड़ रुपये हुआ
इस नई फंडिंग के बाद कंपनी का मूल्यांकन लगभग 447 करोड़ रुपये हो गया है। टैंगलिन वेंचर्स जल्द ही 10.75 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इसकी सबसे बड़ी निवेशक बन जाएगी, वहीं कलारी और एंडिया के पास 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी होगी।
केशव मूर्ति और हर्ष साहू ने 2024 में मैटर्स डॉट AI की शुरुआत की थी। यह कंपनी अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) और गूगल क्लाउड जैसी मशहूर क्लाउड सेवाओं पर कंपनियों के डाटा को सुरक्षित रखने का काम करती है।
इन नए पैसों से कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग को मजबूत करेगी। इसलिए, उम्मीद है कि जल्द ही यह कंपनी बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।