सॉफ्टबैंक प्रमुख की AI में निवेश के लिए खाड़ी देशों से 100 अरब डॉलर जुटाने की योजना
सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासायोशी सोन खाड़ी देशों के निवेशकों से 100 अरब डॉलर (करीब 9,500 अरब रुपये) का फंड इकट्ठा करने की योजना बना रहे हैं।
इसका मकसद पारंपरिक कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीक से लैस करना है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब सोन ने OpenAI में पहले ही 65 अरब डॉलर (करीब 6,100 अरब रुपये) का बड़ा निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है, जो दिखाता है कि वे AI के भविष्य को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
स्थापित कंपनियां हैं लक्ष्य
पहले की तरह नए टेक स्टार्टअप्स में पैसा लगाने की जगह यह नया फंड उन पुरानी और स्थापित कंपनियों पर ध्यान देगा, जिन्होंने अभी तक ऑटोमेशन की तकनीक नहीं अपनाई है।
सोन इस बारे में मध्य पूर्व के बड़े निवेशकों, खासकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में रूज की अहम भूमिका मानी जा रही है।
उम्मीद है कि वे जिन कंपनियों को खरीदा जाएगा, उन्हें बदलने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह सॉफ्टबैंक के लिए एक साहसिक कदम है, क्योंकि कंपनी पर अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने और OpenAI में किए गए अपने बड़े निवेश को सही ठहराने का दबाव भी है।