गूगल के साथ समझौते के बाद गिरे मार्वेल के शेयर, कम हो सकता है बाजार मूल्यांकन
शुक्रवार को मार्वेल टेक्नोलॉजी के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिर गए। अगर, यह गिरावट बनी रहती है तो कंपनी का बाजार मूल्यांकन 17.4 अरब डॉलर (करीब 1,750 अरब रुपये) से ज्यादा कम हो सकता है।
यह गिरावट तब आई है, जब निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मार्वेल को गूगल के कस्टम-चिप सौदे से आखिर कब कमाई होनी शुरू होगी।
करीब 11,000 अरब रुपये की कमाई का अनुमान
गूगल के साथ हुए इस सौदे से वित्तीय वर्ष 2033 तक मार्वेल को 120 अरब डॉलर (करीब 11,000 अरब रुपये) तक का राजस्व मिल सकता है।
हालांकि, गूगल से होने वाली यह कमाई वित्तीय वर्ष 2029 में ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान देगी। जहां मार्वेल अगले कुछ सालों में अच्छी कमाई बढ़ने की उम्मीद कर रही है, वहीं कुछ विश्लेषक इस लंबे इंतजार को लेकर सतर्क दिख रहे हैं।
इसके अलावा, मार्वेल के शेयर अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रॉडकॉम के मुकाबले ज्यादा दाम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का 12 महीने का फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग्स रेश्यो 58.41 है, जबकि ब्रॉडकॉम का यह 32.15 है।