आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की होड़ में बने रहने के लिए बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां भारी कर्ज उठा रही हैं। दुनियाभर में यह कर्ज 687 अरब डॉलर (करीब 65,000 अरब रुपये) तक पहुंच गया है।
अल्फाबेट और अमेजन जैसी 5 बड़ी हाइपरस्केलर कंपनियों ने मिलकर इस साल अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए 296 अरब डॉलर (करीब 28,000 अरब रुपये) का कर्ज लिया है, वहीं 1,700 अरब डॉलर (करीब 1.6 लाख अरब रुपये) के पट्टे की प्रतिबद्धता भी उनके सिर पर हैं। यह तकनीकी दुनिया के अगले बड़े बदलाव पर एक बड़ा दांव है।
टेक कंपनियों पर 1,900 अरब डॉलर का खरीद दायित्व
इन कंपनियों पर 1,900 अरब डॉलर (1.8 लाख अरब रुपये) के खरीद दायित्व भी हैं, जिसमें से 685 अरब डॉलर (करीब 65,000 रुपये) का भुगतान 2027 के आखिर तक करना होगा। इससे उनकी वित्तीय स्थिति पर और दबाव बढ़ रहा है। निवेशक और सतर्क हो रहे हैं।
क्रेडिट एजेंसियां चेतावनी दे रही हैं कि अगर, ये कंपनियां 2028 तक AI को बड़े पैमाने पर अपनाकर उससे कमाई नहीं कर पातीं तो यह सारा खर्च उनके लिए उलटा पड़ सकता है।