महिंद्रा मनुलाइफ ला रहा लॉन्ग-शॉर्ट फंड, बाजार के उतार-चढ़ाव में मिलेगा फायदा
महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड अपना MSIF इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड लाने जा रहा है। यह फंड स्पेशलाइज्ड इंवेस्टमेंट फंड (SIF) श्रेणी का है।
यह फंड शेयर बाजार में निवेश के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ डेरिवेटिव्स का इस्तेमाल करके शॉर्ट-सेलिंग भी करेगा। इसका मकसद निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव में भी संतुलित रिटर्न देना है।
इस नए फंड के लिए ऑफर 30 सितंबर से 14 अक्टूबर तक खुला रहेगा। निवेशक 26 अक्टूबर से इसमें नियमित निवेश शुरू कर सकते हैं या अपना पैसा निकाल भी सकते हैं।
कम से कम 10 लाख रुपये कर सकते हैं निवेश
यह फंड लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह की रणनीतियों का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि यह तब भी मुनाफा कमाने की कोशिश करेगा, जब शेयर बाजार ऊपर जाए या नीचे आए।
साथ ही, यह कड़े नियमों के तहत जोखिम को भी मैनेज करेगा। इस फंड का प्रबंधन अभिषेक जायसवाल और आलाप शाह करेंगे। इसमें कम से कम 10 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।
निवेशक अपनी पसंद के हिसाब से डायरेक्ट या रेगुलर प्लान चुन सकते हैं। साथ ही ग्रोथ या इनकम का विकल्प भी उपलब्ध है। इस फंड का बेंचमार्क निफ्टी 500 TRI है। यह फंड बाजार के एक बड़े हिस्से के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा।