6 महीने पहले स्थापित स्मार्टफोन कंपनी ने हासिल किया 1,650 करोड़ रुपये का राजस्व
माधव शेठ की कंपनी नेक्स्टक्वांटम AI+ महज 6 महीनों में ही 965 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया और अब हालिया तिमाही में यह आंकड़ा 1,650 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।
रियलमी और ओप्पो जैसी कंपनियों के साथ जुड़े रहे शेठ ने सितंबर, 2025 में इस कंपनी की शुरुआत की थी। उनका एक बड़ा लक्ष्य था कि एक ऐसा भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड बनाना, जो दुनियाभर में अपनी पहचान बना सके।
7,500 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
चालू वित्त वर्ष के लिए AI+ ने 7,500 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी अब तक 20 लाख से ज्यादा फोन बेच चुकी है। ये फोन 5 अलग-अलग मॉडल्स में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच है।
शेठ चाहते हैं कि AI+ सस्ते और भारतीय तकनीक वाले स्मार्टफोन्स के लिए अपनी पहचान बनाए। इसी वजह से कंपनी R&D और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में भारी निवेश कर रही है।
उनका उद्देश्य है कि देश में नई-नई तकनीकें और उत्पाद विकसित हों, जिससे बाहरी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम हो सके।