LTTS ने अनुसंधान और विकास के लिए नोकिया से मिलाया हाथ
L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने हाल ही में नोकिया के साथ 5 साल का एक समझौता किया है। इसका मुख्य मकसद भारत में अनुसंधान और विकास (R&D) को बढ़ावा देना है।
इस समझौते के तहत LTTS की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और नोकिया के टेलीकॉम अनुभव को एक साथ लाया जाएगा।
इसमें खास तौर पर उत्पाद इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और सिस्टम इंटीग्रेशन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। इस पहल का एक अहम हिस्सा भारत में एक नया ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर बनाना है, जो LTTS के 'लक्ष्य 31' विजन के अनुरूप है।
ग्लोबल सेंटर के लिए तैनात होंगे विशेषज्ञ
LTTS, नोकिया के वैश्विक टेक्नोलॉजी सेंटर के लिए एक खास टीम तैयार करेगा। यह टीम 5G नेटवर्क, स्मार्ट ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ऑपरेशंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम करेगी। इस साझेदारी में R&D, नए उत्पाद विकास और एम्बेडेड सिस्टम्स जैसे सभी प्रमुख पहलू शामिल होंगे।
LTTS के कार्यकारी निदेशक अलिंद सक्सेना के मुताबिक, यह समझौता उनकी इंजीनियरिंग इंटेलिजेंस की कार्यप्रणाली में कंपनी के गहरे विश्वास को दर्शाता है, वहीं नोकिया ने कहा है कि इस कदम से भारत टेलीकॉम सेक्टर में एक और भी बड़ा इनोवेशन हब बन पाएगा।