Loading...
LPG से रेलवे तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम
1 अगस्त से बदल जाएंगे कई नियम

LPG से रेलवे तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम

Jul 29, 2026
09:31 pm

क्या है खबर?

1 अगस्त, 2026 से देशभर में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इनमें LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा, भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट नियमों में बदलाव, बैंकिंग सेवाओं से जुड़े नए नियम, आयकर रिटर्न की समय सीमा और CKYC 2.0 व्यवस्था शामिल हैं। आइये जानते हैं अगले महीने से वित्तीय नियमों में कौन-कौन से बदलाव हो रहे हैं।

LPG

रेलवे और LPG से जुड़े होंगे बड़े बदलाव

भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नया नियम लागू करेगा। अब रिजर्वेशन काउंटर पर टोकन वितरण और टिकट बुकिंग का समय एक साथ रहेगा।

इससे यात्रियों का समय बचेगा और लंबी कतारों की परेशानी भी कम होगी साथ ही टिकट लेने की पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक आसान बनेगी।

हर महीने की तरह 1 अगस्त को भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी, जिससे गैस के दाम बदल सकते हैं।

बैंकिंग

बैंकिंग और टैक्स से जुड़े नियम भी बदलेंगे

1 अगस्त से कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट, सालाना शुल्क और कुछ सेवा शुल्क में बदलाव कर सकते हैं।

ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंक की नई शुल्क सूची जरूर देखनी चाहिए। वहीं 31 जुलाई के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों को निर्धारित नियमों के अनुसार विलंब शुल्क देना पड़ सकता है।

इसलिए समय पर रिटर्न दाखिल करना जरूरी माना जा रहा है, ताकि अतिरिक्त शुल्क देने की नौबत न आए और सुविधा बनी रहे।

ADVERTISEMENT

CKYC

CKYC 2.0 से आसान होगी दस्तावेज प्रक्रिया

1 अगस्त से बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में CKYC 2.0 व्यवस्था लागू की जाएगी।

इसके तहत ग्राहकों की पहचान एक केंद्रीय डिजिटल प्रणाली के जरिए सत्यापित की जाएगी। इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी और नए बैंक खाते, बीमा पॉलिसी या अन्य वित्तीय सेवाओं की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी।

इससे बैंकिंग व्यवस्था की सुरक्षा भी और मजबूत होने की उम्मीद है साथ ही ग्राहकों का समय बचेगा।

ADVERTISEMENT