लोढ़ा डेवलपर्स ने अपने सभी प्रोजेक्ट्स में निर्माण कार्य के लिए वित्त वर्ष 2026-27 तक 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने का फैसला किया है।
इसमें से 2,600 करोड़ रुपये तो साल की पहली छमाही में ही खर्च किए जा चुके हैं।
कंपनी का कहना है कि इस बड़े कदम का मकसद घरों को तेजी से पूरा करना और खरीदारों के लिए पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना है।
24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य
नई जमीन खरीदने के बजाय लोढ़ा अपनी मौजूदा इंवेट्री (जिसकी कीमत 2 लाख करोड़ रुपये) का पूरा फायदा उठाना चाहता है।
कंपनी का इरादा है कि वह अपनी मौजूदा संपत्तियों से नकदी प्रवाह को और बढ़ाए। उनका लक्ष्य है कि मार्च, 2027 तक नेट कर्ज को कम किया जाए और वित्त वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य हासिल किया जाए।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक (फाइनेंस) सुशील मोदी ने इस बारे में कहा, "हमारा मानना है कि काम करने की क्षमताओं को लगातार मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं दोनों में एक अच्छा अनुभव मिल सके।"