लिक्विड डिजिटल का 39 करोड़ रुपये का IPO 23 सितंबर को होगा लॉन्च
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी लिक्विड डिजिटल इंडिया अपना आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) बुधवार (23 सितंबर) को ला रही है। इस IPO के जरिए कंपनी 39 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें आप 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अगर, आप नई जमाने की कंपनियों में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके शेयर जल्द ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाले हैं।
60.24 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया
यह IPO 2 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें 34.14 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, वहीं 4.87 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। एक शेयर की कीमत 51 से 54 रुपये के बीच तय की गई है।
इस पेशकश से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल लिक्विड, एडलिफ्ट मार्केटिंग में हिस्सेदारी खरीदने और एक वीडियो कंटेंट स्टूडियो बनाने में किया जाएगा।
कंपनी के ये कदम उसकी डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा दिखाते हैं। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी ने 60.24 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था और उसे 8.03 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।