अगर, आपके पास ICICI या HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो हो सकता है कि आपकी खर्च करने की लिमिट बढ़ गई हो। इसके लिए आपको कोई कागजात जमा नहीं करने होंगे।
कुछ ग्राहक तो अपनी लिमिट दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ते हुए देख रहे हैं, जबकि कुछ को अभी भी इस अपडेट का इंतजार है।
इस तरह से जांच सकते हैं अपनी पात्रता
बैंक अपने ग्राहकों को उनके भुगतान इतिहास के आधार पर चुन रहे हैं। यह जानने के लिए कि आपकी लिमिट बढ़ी है या नहीं, आप अपने बैंक के ऐप या वेबसाइट पर जांच कर सकते हैं।
ICICI के लिए आप 'CRLIM + अपने क्रेडिट कार्ड के आखिरी 4 अंक' लिखकर 5676766 पर SMS कर सकते हैं। इसके अलावा, आप उनके आईमोबाइल ऐप या व्हाट्सऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
HDFC बैंक आपको SMS, ईमेल या व्हाट्सऐप के जरिए सूचित करेगा। अपनी पात्रता की पुष्टि के लिए बस उनके पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करें। ये ऑफर मुफ्त हैं और सीमित समय के लिए ही उपलब्ध हैं।