क्या छंटनी होने वाले कर्मचारियों पर लगने वाले सेवरेंस पे पर लगता है टैक्स?
भारत में पेपाल, ओरेकल और फॉक्सवैगन जैसी बड़ी कंपनियों में हुई बड़े पैमाने की छंटनी ने 'सेवरेंस पे' (नौकरी छोड़ने या निकाले जाने पर मिलने वाला पैसा) और इस पर लगने वाले टैक्स के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। सैकड़ों से हजारों कर्मचारियों के प्रभावित होने से बहुत से लोग यह सोच रहे हैं कि इस अंतिम पेमेंट का क्या होता है?
ऐसे बचा सकते हैं सेवरेंस पर टैक्स
इकोनॉमिक लॉज प्रैक्टिस के पार्टनर राहुल चरखा का कहना है कि 'सेवरेंस पे' पर आमतौर पर वेतन के हिस्से के तौर पर टैक्स लगता है, लेकिन इसमें एक अच्छी बात भी है कि अगर, आप सेक्शन 10B के तहत 'वर्कमैन' हैं या आपने वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) 10C चुनी है तो आपको 5 लाख रुपये तक की रकम टैक्स-फ्री मिल सकती है।
टैक्स फाइलिंग सही तरीके से करने के लिए आपको अपने सभी दस्तावेज संभाल कर रखने चाहिए। इनमें फॉर्म-16, टर्मिनेशन लेटर और सेटलमेंट स्टेटमेंट जैसी चीजें शामिल हैं।
साथ ही, अगर आपको कोई भुगतान देर से या पहले ही मिल गया है और आप उस पर राहत चाहते हैं तो फॉर्म-10E भरना बिल्कुल न भूलें।