लावा के स्मार्टफोन इस तारीख से हो जाएंगे 3,000 रुपये तक महंगे
बिज़नेस
भारत के चुनिंदा बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक लावा ने 15 नवंबर से अपने सभी फोन के दाम 3,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया है।
कंपनी ने बताया है कि अभी उद्योग में मेमोरी चिप्स की भारी कमी है, जिसकी वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है। लावा ने साफ किया कि 15 नवंबर से ये नई कीमतें लागू होंगी और यह बढ़ोतरी उसके सभी स्मार्टफोन मॉडल्स पर की जाएगी।
फेस्टिव सीजन का उठा सकते हैं फायदा
कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद लावा ने साफ किया है कि वह 30,000 रुपये से कम कीमत वाले बजट और मिड-रेंज फोन ही पेश करता रहेगा।
कंपनी का कहना है कि वह इस सेगमेंट में अपनी जगह बनाए रखेगा। अगर, आप लावा का फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो अभी खरीदारी करने का यह सही समय हो सकता है।
उसने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे कीमतें बढ़ने से पहले मौजूदा फेस्टिव डील्स का फायदा उठा लें।