L&T को ढाका में मिला 10,000 करोड़ रुपये की अंडरग्राउंड मेट्रो का ठेका
बिज़नेस
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने ढाका की पहली भूमिगत मेट्रो बनाने के लिए एक बड़ा ठेका हासिल किया है, जिसकी कीमत 10,000 करोड़ रुपये तक है। इस ठेके के तहत ट्रैक, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, सिग्नलिंग और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर तक के सभी काम किए जाएंगे। यह बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में L&T की काबिलियत को दिखाता है।
31 किलोमीटर लंबी होगी मेट्रो लाइन
जापान की जिका (JICA) इस मेट्रो लाइन को फंड कर रही है। यह नई मेट्रो लाइन ढाका शहर में 31 किलोमीटर तक फैली होगी और इसमें 2 मुख्य मार्ग होंगे। इसमें एक कमलापुर को एयरपोर्ट से जोड़ेगा और दूसरा नतून बाजार से पुरबाचल टर्मिनल तक जाएगा। इसमें 19 स्टेशन होंगे और पीतलगांज में एक डिपो भी बनेगा।
इस प्रोजेक्ट का मकसद ढाका के हर नागरिक के लिए शहर में सफर को तेज और बहुत ज्यादा सुविधाजनक बनाना है।