कुसुमगर का IPO 8 जुलाई को खुलेगा, 650 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
सिंथेटिक कपड़ों के लिए जानी जाने वाली कंपनी कुसुमगर अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 8 से 10 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खोल रही है।
कंपनी ने इसके जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके शेयरों की कीमत 398 से 419 रुपये के बीच तय की गई है।
यह एक ऑफर फोर सेल (OFS) IPO है, यानि कंपनी नए शेयर जारी नहीं कर रही, बल्कि इसके मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।
ग्रे मार्केट में शेयर 166 रुपये प्रीमियम
ग्रे मार्केट में कुसुमगर के शेयरों को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। यहां इसके शेयर 166 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग के दिन शेयर करीब 40 फीसदी की बढ़त के साथ बाजार में उतर सकते हैं।
अगर, शेयरों की ऊपरी कीमत 419 रुपये मानी जाए तो लिस्टिंग कीमत करीब 585 रुपये हो सकती है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी खास व्यवस्था की है। उन्हें हर शेयर पर 39 रुपये की छूट मिलेगी और उनके लिए 3.5 करोड़ रुपये का कोटा भी रखा गया है।
कुसुमगर ने हाल के समय में अच्छी तरक्की हासिल की है। IPO के बाद कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर लिस्ट होगी।