ECB प्रमुख की दौड़ में क्लास नॉट का नाम सबसे आगे
यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नीदरलैंड के पूर्व सेंट्रल बैंक प्रमुख क्लास नॉट का नाम ECB की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड की जगह लेने वाले संभावित उम्मीदवारों में सबसे ऊपर है। लेगार्ड का कार्यकाल 2027 के आखिर तक है, लेकिन उनके समय से पहले पद छोड़ने की अटकलें अभी से लगाई जा रही हैं।
अगर, किसी फ्रेंच उम्मीदवार को ECB में मुख्य अर्थशास्त्री का पद मिलता है तो फ्रांस नॉट का समर्थन करने के लिए तैयार दिख रहा है।
इन नामों पर भी चर्चा
नॉट के पास कई सालों का अनुभव है। उन्होंने ECB की गवर्निंग काउंसिल में 14 साल काम किया है और उन्हें मॉनेटरी पॉलिसी की गहरी समझ है।
इस दौड़ में नॉट अकेले नहीं हैं। पाब्लो हर्नांडेज डी कॉस, जर्मनी के जोआकिम नागेल और नादिया कैल्विनो के नामों पर भी दावेदार के तौर पर चर्चा हो रही है। आखिरी फैसला यूरोप के भीतर अनुभव और अलग-अलग देशों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।