केविन वॉर्श कर रहे फेड को नए तरीके से ढालने की तैयारी
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वॉर्श ने अर्थव्यवस्था के बारे में बात करने का एक नया तरीका शुरू किया है।
इस साल की अपनी पहली पॉलिसी मीटिंग में फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन उसने अपने बयानों को काफी छोटा कर दिया और भविष्य की अपनी योजनाओं को लेकर संकेत देने से परहेज किया।
इस बदलाव के चलते बाजार में लोगों को लगने लगा कि ब्याज दरें और बढ़ेंगी, जिससे बॉन्ड यील्ड भी ऊपर चली गई।
फेड के लिए बनाए टास्क फोर्स
वॉर्श का तरीका उलझे हुए शब्दों को छोड़कर सीधे-सीधे बात करने का है। अब महंगाई को 2 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर बताया जाता है और नौकरियों को वर्कफोर्स की बढ़त के हिसाब से मापा जाता है, जिससे सब कुछ ज्यादा साफ हो गया है।
उन्होंने फेड के काम करने के तरीकों की समीक्षा के लिए 5 टास्क फोर्स भी बनाए हैं। इन टास्क फोर्स में फेड की बैलेंस शीट, महंगाई के फ्रेमवर्क और नीति बनाने में रीयल-टाइम डाटा के इस्तेमाल जैसे मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
इनका मकसद है कि फेड की कार्यप्रणाली को सरल बनाया जाए, ताकि आम लोग और बाजार इसे आसानी से समझ सकें। हालांकि, ये बदलाव कितने सफल होंगे या टिक पाएंगे या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।