केविन ड्यूरेंट का AI में 2.5 लाख डॉलर का दांव बना बड़ा मुनाफा
NBA स्टार केविन ड्यूरेंट अब खेल के मैदान से बाहर भी बड़ा स्कोर करने जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप हगिंग फेस में उन्होंने जो 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.30 करोड़ रुपये) का शुरुआती निवेश किया था, वह जल्द ही 6 करोड़ डॉलर (करीब 550 करोड़ रुपये) से ज्यादा का हो सकता है।
एनवीडिया हगिंग फेस को करीब 12.93 अरब डॉलर (करीब 1,200 अरब रुपये) में खरीदने की तैयारी में है और इस वजह से ड्यूरेंट का टेक्नोलॉजी में लगाया गया दांव अब एक बड़ी कामयाबी में बदलता दिख रहा है।
हगिंग फेस के शुरुआत में किया था सपोर्ट
ड्यूरेंट ने 2018 और 2019 में हगिंग फेस में पैसा लगाया था। उस वक्त यह कंपनी एक चैटबॉट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू ही हुई थी। तब से हगिंग फेस एक बड़ा ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म बन गया है और इसने कई बड़े फंडिंग राउंड में पैसे जुटाए हैं।
2022 तक इसका मूल्यांकन 2 अरब डॉलर (करीब 190 अरब रुपये) तक पहुंच गया था। अब एनवीडिया के इस सौदे में शामिल होने से ड्यूरेंट का यह शुरुआती फैसला दिखाता है कि एथलीट कैसे टेक्नोलॉजी में समझदारी से निवेश कर रहे हैं?