आबाद समूह की IPO लाने की योजना, 3 साल में कमाई दोगुनी करने का लक्ष्य
केरलम का आबाद समूह (ABAD ग्रुप) बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। अगले 3 सालों में कंपनी अपनी कमाई को दोगुना करके 3,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना चाहती है। इसके लिए वह आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने पर भी विचार कर रही है।
समूह अपने सीफूड निर्यात, होटल, रियल एस्टेट और खुदरा जैसे सभी अलग-अलग व्यवसायों को अब एक ही ब्रांड के तहत ला कर पूरे दक्षिण भारत में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी में है।
कारोबार विस्तार की योजना
आबाद फिशरीज की बात करें तो यह 14 प्रमाणित फैक्ट्रियों के साथ अपने समुद्री उत्पादों का निर्यात करती है, वहीं होटल सेक्टर में कंपनी का लक्ष्य केरलम में अपने कमरों की संख्या को दोगुना करके 1,000 तक पहुंचाना है।
आबाद बिल्डर्स लगातार लग्जरी उत्पाद लेकर आ रही है। दूसरी ओर, आबाद फूड्स अपने फ्रोजन फूड्स की रेंज बढ़ा रही है। इसके 20,000 से ज्यादा सक्रिय होरेका ग्राहक हैं, जिनमें होटल, रेस्टोरेंट और केटरिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी ने अब अपने सभी व्यवसायों को एक ही ब्रांड आर्किटेक्चर के तहत ला दिया है, ताकि आगे चलकर और बेहतर वृद्धि मिल सके।