केरल ट्रैवल मार्ट में 59 देशों के पेशवरों के बीच हुई 58,000 बैठकें
बिज़नेस
केरल ट्रैवल मार्ट 2026 का 4 दिवसीय आयोजन कोच्चि में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस दौरान पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों के बीच लगभग 58,000 व्यावसायिक बैठकें हुईं। केरल पर्यटन के अतिरिक्त महानिदेशक सुमित कुमार ठाकुर ने इस कार्यक्रम के समापन सत्र का उद्घाटन किया।
ट्रैवल मार्ट में पहुंचे 380 प्रतिनिधि
इस साल मार्ट में 59 देशों से कुल 380 अंतरराष्ट्रीय खरीदार और प्रतिनिधि शामिल हुए। यह इस बात का साफ सबूत है कि केरलम का पर्यटन विश्व स्तर पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
प्रतिनिधियों में सबसे ज्यादा 38 अमेरिका से आए, जबकि यूनाइटेड किंगडम (UK) से 35 और रूस से 30 प्रतिनिधि पहुंचे। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और ओमान जैसे देशों से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए थे।