Loading...
कर्नाटक सरकार 63,200 लोगों को देगी AI का प्रशिक्षण, गूगल समेत 5 कंपनियों से की साझेदारी
कर्नाटक सरकार AI का प्रशिक्षण के लिए टेक कंपनियों से साझेदारी की है

कर्नाटक सरकार 63,200 लोगों को देगी AI का प्रशिक्षण, गूगल समेत 5 कंपनियों से की साझेदारी

Nov 17, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक सरकार ने गूगल, सेल्सफोर्स, सर्वम AI और ज्ञानी डॉट AI जैसी प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत 63,200 इंजीनियरिंग, डिप्लोमा छात्रों और पेशेवरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा। राज्य सरकार का मकसद एक ऐसा तकनीकी कार्यबल तैयार करना है, जो सीधे उद्योगों में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हो। 29वें बेंगलुरु टेक समिट 2026 के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस साझेदारी की घोषणा की।

फायदा 

कार्यक्रम में मिलेगा व्यावहारिक अभ्यास

इन कार्यक्रमों में व्यवस्थित प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक अभ्यास, उद्योग टूल्स, कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स और सर्टिफिकेशन के रास्ते शामिल होंगे।

इसमें जिम्मेदार AI और एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म को भी शामिल किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को तेजी से अपनाई जा रही तकनीकों से परिचित होने का मौका मिलेगा।

इन कंपनियों ने विशेष कौशल विकास कार्यक्रमों का प्रस्ताव रखा है, जो राज्य में प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की बढ़ती AI क्षमताओं को एक साथ लाते हैं।

तकनीक 

इन क्षेत्रों के बारे में भी मिलेगी जानकारी 

इस प्रशिक्षण में AI और उससे जुड़ी तकनीकों के कई क्षेत्र शामिल होंगे, जिनमें जेनरेटिव AI, एजेंटिक AI, वॉयस आधारित AI ऐप और एजेंट डेवलपमेंट शामिल हैं।

प्रतिभागियों को एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म, क्लाउड कंप्यूटिंग और डाटा विश्लेषण के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा।

सीखने पर जोर देते हुए इन कार्यक्रमों से उम्मीद है कि ये व्यावहारिक प्रोजेक्ट्स और सर्टिफिकेशन के मौकों के जरिए शैक्षणिक पढ़ाई और उद्योग की जरूरतों के बीच के अंतर को कम करने में मदद करेंगे।

ADVERTISEMENT